Thursday, 30 June 2016

Current Affairs Quiz with Details in Hindi of 29 June 2016

0 comments
Target2GK providing to you 18 Objective type Current Affairs Quiz with Details in Hindi of 29 June 2016.

करेंट अफेयर्स क्विज हिंदी में: 29 जून 2016
1. हाल ही में निम्न में से किस खिलाड़ी को आईआईटी कानपुर ने ‘डाक्टर आफ साइंस’ की उपाधि से सम्मानित किया है?
(a) विश्वनाथन आनंद (b) सुशील कुमार
(c) विराट कोहली (d) सायना नेहवाल
उत्तर-(a)

2. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी ताजा मानव पूंजी सूचकांक में भारत निम्न में से कितने स्थान पर है?
(a) 101 (b) 105
(c) 110 (d) 120
उत्तर-(b)

3. हाल ही में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिवंगत प्रधानमंत्री नरसिंह राव के पर लिखी पुस्तक ‘हाफ-लायन’का विमोचन किया, इस पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन है?
(a) डॉ के पी माथुर (b) विनय सीतापति
(c) आर के रंजन (d) दिनेश सी शर्मा
उत्तर-(b)

4. कोपा फुटबॉल विश्व कप 2019का आयोजन निम्न में से किस देश में किया जायेगा?
(a) अर्जेंटीना (b) स्पेन
(c) ब्राजील (d) चिली
उत्तर-(c)

5. ज़ैक्सीस सपुर देसाई का जून 2016 में निधन हो गया, वे निम्न में से किस घड़ी निर्माता कंपनी के संस्थापक थे?
(a) टाइटन (b) सोनाटा
(c) एचएमटी (d) फास्टट्रैक
उत्तर-(a)

6. नेस्ले ने निम्न में से किसे अपना नया सीईओ घोषित किया है?
(a) उल्फ मार्क श्नाइडर (b) थॉमस डेविड
(c) वाई एस डेविड (d) पॉल बल्क
उत्तर-(a)

7. 7वें वेतन आयोग की अध्यक्षता निम्न में से किस व्यक्ति ने की थी?
(a) न्यायमूर्ति एम.एम. कुमार (b) न्यामूर्ति अशोक कुमार माथुर
(c) न्यायमूर्ति अशोक गांगुली (d) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
29 जून को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 23.55 फीसदी तक बढ़ जाएगी। यह फैसला 1जनवरी 2016 से लागु होगा। वेतन आयोग की रिपोर्ट में मौजूदा कर्मचारियों के मूल वेतन में 16%, भत्तों में 63% और पेंशन में 24% इजाफा किया गया है तथा वार्षिक वेतन वृद्धि की दर 3 % तय की है। 7वें वेतन आयोग ने छठे वेतन आयोग में शुरू की गई ‘पे ग्रेड’ व्यवस्था खत्म कर इसे वेतन के मैट्रिक्स (ढांचे) में शामिल कर दिया है।

8. भारत के माजुली द्वीप को पहला द्वीप ज़िला घोषित किया गया है, यह किस राज्य में स्थित है?
(a) कर्नाटक (b) असम
(c) केरल (d) उतराखंड
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
'माजुली द्वीप' असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच 400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित है। यह द्वीप नदी में बना विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने माजुली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था, जो अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है।

9. निम्न में से किस राज्य में किशोर कन्याओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आरंभ किये गये ‘तेजस्विनी’ कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक ने 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की है?
(a) बिहार (b) झारखंड
(c) उत्तर प्रदेश (d) हरियाणा
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
तेजस्विनी भारत में विश्व बैंक की सहायता से आरंभ किया गया पहला कार्यक्रम है जो युवा कन्याओं एवं महिलाओं के कल्याण हेतु कार्य करता है।इस कार्यक्रम में 14 से 24 वर्ष की आयु की कन्याओं को सेकेंडरी स्तर की शिक्षा दिलाने तथा रोज़गार दिलाने हेतु उचित कौशल विकास कार्यक्रम भी सिखाये जायेंगे। इससे राज्य में 17 चुनिंदा जिलों में कार्यक्रम आरंभ किये जायेंगे, जिससे लगभग 680000 महिलाओं एवं कन्याओं को लाभ प्राप्त होगा। इन 17 जिलों में 2.1 मिलियन किशोर कन्याएं हैं जिनमे 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 25 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति से हैं।

10. गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ किए गए अभियान का निम्न में से क्या नाम है?
(a) प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान (b) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
(c) प्रधानमंत्री सुरक्षित प्रसव अभियान (d) प्रधानमंत्री सुरक्षा अभियान
उत्तर-(b)

11. संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘वर्ष 2016-ग्लोबल कॉम्पैक्ट पायनियर्स’ में निम्न में से किस भारतीय समाजसेवी महिला को शामिल किया गया?
(a) अनुराधा शंकर (b) कीर्ति पटेल
(c) यास्मीन सूका (d) जुबैदा बाई
उत्तर-(d)
संक्षिप्त विवरण-
भारतीय समाजसेवी जुबैदा बाई ने अयाझ नामक सामाजिक उद्यम की स्थापना की जो ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी स्तर पर सहायता प्रदान करता है। जुबैदा बाई को जून 2016 के चौथे सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया है और टॉप 10 स्थानीय एसडीजी “2016 ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसडीजी पायनियर्स” में शामिल किया गया है। स्थानीय एसडीजी पायनियर्स प्रोग्राम उन लोगों को सम्मानित करता है जो सतत विकास लक्ष्यों द्वारा आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरण हित में कार्यरत है। 2016 के लोकल एसडीजी पायनियर्स का उद्देश्य स्थानीय सामाजिक उद्यमियों को बढ़ावा देना है|

12. सुजुकी मोटर कॉर्प का नया सीईओ निम्न में से किसे बनाया गया है?
(a) तोशिहिरो सुजुकी (b) ओसामू सुजुकी
(c) थोर्न सुजुकी (d) शिमू सुजुकी
उत्तर-(a)

13. रियो ओलंपिक में भारतीय दल का आधिकारिक प्रायोजक निम्न में से किसे बनाया गया है?
(a) सरस (b) वाडीलाल
(c) माइक्रोमैक्स (d) अमूल
उत्तर-(d)
संक्षिप्त विवरण-
इस अनुबंध पर भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) के महासचिव राजीव मेहता, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल) के प्रबंध निदेशक आर. एस. सोढ़ी ने हस्ताक्षर किए। साल 2012 में अमूल लंदन ओलंपिक में भारतीय दल का प्रायोजक था। रियो ओलम्पिक का उद्घाटन 5 अगस्त को होगा। इस ओलम्पिक में अब तक सबसे बड़ा भारतीय दल शिरकत करेगा। इस
दल में तकरीबन 100 खिलाड़ी मौजूद होंगे।

14. इंटरनेशनल शूटिंग सपोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप शूटिंग में निम्न में से किस खिलाडी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक जीता?
(a) संजीव राजपूत (b) जीतू राय
(c) अभिनव बिंद्रा (d) प्रियांशु पांडे
उत्तर-(a)

15. कवलम नारायण पणिकर जिनका 26 जून, 2016 को निधन हो गया, वे निम्न में से किस भाषा के साहित्यकार थे?
(a) कोंकणी (b) तमिल
(c) मलयालम (d) तेलगू
उत्तर-(c)
संक्षिप्त विवरण-
इन्हें वर्ष 2007 में पद्म भूषण, वर्ष 1983 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केरल के राज्य फिल्म पुरस्कार से इन्हें दो बार वर्ष 1978 एवं 1982 में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए सम्मानित किया गया था।

16. वर्ष 2016 का सांख्यिकी दिवस कब मनाया गया?
(a) 24 जून (b) 26 जून
(c) 27 जून (d) 29 जून
उत्तर-(d)
संक्षिप्त विवरण-
29 जून 2016 को मनाया गए वर्ष 2016 के सांख्यिकी दिवस का विषय-कृषि तथा कृषक कल्याण था। आर्थिक योजना और सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में प्रशांत चन्द्र महालनोबिस के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार उनके जन्मदिन 29 जून को प्रत्येक वर्ष सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाती है। यह दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। मुख्य समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

17. निम्न में से कौन सा देश 28 जून को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल किये गये अस्थायी सदस्यों में शामिल नहीं था?
(a) अफगानिस्तान (b) इथोपिया
(c) बोलीविया (d) कजाखिस्तान
उत्तर-(a)
संक्षिप्त विवरण-
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 28 जून 2016 को इथोपिया, बोलीविया, स्वीडन एवं कजाखिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य निर्वाचित किया गया। इन नए सदस्यों का कार्यकाल 1 जनवरी 2016 से 31दिसम्बर 2018 तक मान्य होगा।
इन नए सदस्यों को स्पेन, मलेशिया, न्यूज़ीलैण्ड, अंगोला एवं वेनेजुएला के स्थान पर चुना गया है.

18. 22 जून, 2016 को मानव संसाधन परामर्श संस्था ‘मर्सर’ द्वारा जारी ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे, 2016’ के अनुसार भारत का सबसे महंगा शहर निम्न में से कौनसा है?
(a) मुंबई (b) चेन्नई
(c) दिल्ली (d) बैंगलोर
उत्तर-(a)
संक्षिप्त विवरण-
22 जून, 2016 को न्यूयार्क स्थित, मानव संसाधन परामर्श संस्था ‘मर्सर’ (MERCER) द्वारा ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे, 2016’ रिपोर्ट (22 वां संस्करण) जारी की गयी। कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे, 2016 में ‘हांगकांग’ विश्व का सबसे महंगा शहर है जबकि लुआंडा, अंगोला का दूसरा स्थान ,तीसरे एवं चौथे स्थान पर क्रमशः ज्यूरिख एवं सिंगापुर, पांचवें और छठे स्थान पर क्रमशः टोक्यो एवं किंशासा, सातवें और आठवें स्थान पर क्रमशः शंघाई एवं जेनेवा, नोवें और दसवें स्थान पर क्रमशः न’जमेना (N’Djamena) एवं बीजिंग हैं। रिपोर्ट में न्यूनतम महंगे शहरों में विंडहॉक (209 वां), केपटाउन (208 वां) और बिश्केक (207 वां) शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई (82 वां) है उसके बाद नई दिल्ली (130 वां) एवं चेन्नई (158 वां) का स्थान है। भारत के सस्ते शहर कोलकाता (194 वां) और बंगलुरू(180 वां) स्थान पर है।

If you found any mistake in quiz or you are having any suggestion for us please write to Target2GK team at “target2gk@gmail.com” or http://facebook.com/target2gk/ or comment blow. Thank You :)

Read full post »

Current Affairs Quiz with Details in Hindi of 28 June 2016

0 comments
Target2GK providing to you 17 Objective type Current Affairs Quiz with Details in Hindi of 28 June 2016.

करेंट अफेयर्स क्विज हिंदी में: 28 जून 2016

1. ‘द आउटसोर्सर: द स्टोरी ऑफ इंडियाज आईटी रेवोल्यूशन’ पुस्तक के लेखक, जिनको ‘कंप्यूटर हिस्ट्री म्यूजियम बुक प्राइज’ से सम्मानित किया गया है?
(a) डॉ के पी माथुर (b) डॉ आनंद मुखर्जी
(c) आर के रंजन (d) दिनेश सी शर्मा
उत्तर-(d)

2. निम्न में से किस राज्य ने संकट में फंसी महिलाओं की मदद करने हेतु ‘सखी-वन स्टॉप केन्द्र’ की शुरूआत की है?
(a) मणिपुर (b) गुजरात
(c) नागालैंड (d) त्रिपुरा
उत्तर-(c)

3. पुस्तक ‘द पॉलिश्ड हो’ के लिए प्रतिष्ठित कामनवेल्थ राइटर्स प्राइज और स्काटिया बैंक गिलर प्राइज से सम्मानित लेखक जिनका 26 जून 2016 टोरंटो में निधन हो गया है?
(a) ऑस्टिन क्लार्क (b) सैमुअल हंटिंगटन
(c) रोजर ईटवेल (d) मैथ्यू स्मिथ
उत्तर-(a)

4. भारत के क्वार्टरमिलर मोहम्मद अनस ने पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पुरूषों की कितने मीटर की स्पर्धा में स्वयं का राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया?
(a) 1600 मीटर (b) 400 मीटर
(c) 800 मीटर (d) 100 मीटर
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
केरल के एथलीट और भारत के क्वार्टरमिलर मोहम्मद अनस ने पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पुरुषों की 400 मी स्पर्धा में स्वयं का राष्ट्रीय रिकार्ड (45.44 सेकेंड) जो उन्होंने 24जून को पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इसी प्रतियोगिता के पहले दिन बनाया था को तोड़ते हुए रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इसी प्रतियोगिता के पहले दिन अनस ने राजीव अरोकिया का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 45.47 सेकेंड को तोड़ा था।

5. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) का अध्यक्ष चुना गया है, उनको TNCA का पहली बार अध्यक्ष कब चुना गया था?
(a) 2000-2001 में (b) 2001-2002 में
(c) 2002-2003 में (d) 2003-2004 में
उत्तर-(c)
संक्षिप्त विवरण-
TNCA की 86वीं वार्षिक बैठक में लगातार 15वीं बार श्रीनिवासन संघ के अध्यक्ष बनाये गए है। श्रीनिवासन 2002-03 में पूर्व बीसीसीआई और TNCA अध्यक्ष एसी मुथ्थैया को हराकर पहली बार TNCA के अध्यक्ष चुने गए थे।

6. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
(a) राकेश चावला (b) एन एस विश्वनाथन
(c) वी के जौहरी (d) श्री नाथ पांडे
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
एन एस विश्वनाथन 3 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान का स्थान लेंगे।
विश्वनाथन अप्रैल 2014 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में एक कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।
डिप्टी गवर्नर के पद पर उनका चयन कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति ने किया है। यह पहली नियुक्ति है जो
इस समिति के माध्यम से की गई है। इससे पहले डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता वाली एक समिति
द्वारा की जाती थी।विश्वनाथन पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक भी रह चुके हैं।भारतीय रिजर्व बैंक के अंतर्गत चार डिप्टी गवर्नर का प्रावधान है, जिनमें से दो डिप्टी गवर्नर बाहर से नियुक्त किए जाते हैं, जबकि बाकी दो की नियुक्ति रिजर्व बैंक में कार्यरत कर्मचारियों में से की जाती है।

7. निम्न में से किस राज्य ने 1 प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण देने के लिए ‘कलिंगा शिक्षा साथी योजना’ की शुरुआत की है?
(a) बिहार (b) गुजरात
(c) ओडिशा (d) पश्चिमी बंगाल
उत्तर-(c)
संक्षिप्त विवरण-
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 1 प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण देने के लिए 27 जून को एक नई ‘कलिंगा शिक्षा साथी योजना’ शुरू की है। राज्य सरकार इस योजना के लिए आवश्यक धन, करीब 500 करोड़ रुपये अपने स्रोतों से जुटाएगी।

8. वर्ष 2017 का ग्लोबल उद्यमिता शिखर सम्मेलन निम्न में से किस देश में आयोजित किया जायेगा?
(a) भारत (b) स्वीडन
(c) भूटान (d) केन्या
उत्तर-(a)

9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में ‘द बर्ड्स ऑफ बन्नी ग्रासलैंड’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
(a) द बर्ड्स ऑफ ग्रासलैंड (b) द बर्ड्स ऑफ बन्नी ग्रासलैंड
(c) द बर्ड्स ऑफ डेजर्ट (d) डेजर्ट इकोलॉजी
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में ‘द बर्ड्स ऑफ बन्नी ग्रासलैंड’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है। प्रधानमंत्री को यह पुस्तक गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेजर्ट इकोलॉजी (जीयूआईडीई) भुज के वैज्ञानिकों ने भेंट की थी, जो गुजरात में कच्छ के बन्नी क्षेत्र में पाए जाने वाली पक्षियों की 250 प्रजातियों पर किए गए शोध कार्यों का संग्रह है।

10. अमरीकी संस्था क्रॉल इंक की ओर से विश्व भर में कराए गए कॉरपोरेट धोखाधड़ी सर्वेक्षण में भारत कॉरपोरेट धोखाधड़ी की लिस्ट में
निम्न में से कितने स्थान पर है?
(a) 1 (b) 2
(c) 3 (d) 4
उत्तर-(a)

11. हाल ही में निम्न में से किसने आइसलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है?
(a) गुडनी जोहेनसन (b) रैग्नर ग्रिमसन
(c) डेविड ह्यूज (d) सिल्विका अजेंदा
उत्तर-(a)
संक्षिप्त विवरण-
इतिहास के प्रोफेसर गुडनी जोहानसन ने 39.1 प्रतिशत वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

12. भारत में राष्ट्रीय निवेश एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का सीईओ निम्न में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) सुजॉय बोस (b) संजय मलिक
(c) नीरज मित्तल (d) एस के राय
उत्तर-(a)
वर्तमान में सुजॉय बोस बुनियादी ढांचा और प्राकृतिक संसाधन, अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) के निदेशक है।

13. 22 जून 2016 को निम्न में से किस देश द्वारा विश्व की पहली इलेक्ट्रिक रोड (रोड ई-16 ) का उद्घाटन किया गया?
(a) चीन (b) अमेरिका
(c) रूस (d) स्वीडन
उत्तर-(d)
संक्षिप्त विवरण-
उर्जा संरक्षण एवं 2030 तक ईंधन मुक्त वाहन प्रणाली बनाने के लक्ष्य की ओर एक कदम बढ़ाते हुए भारी वाहनों की आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक रोड बनाने वाला स्वीडन विश्व का पहला देश बना गया है। रोड ई-16 पर एक ट्रक के ऊपर केबल लगाकर उसे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया फिर विद्युत् प्रवाह के साथ ट्रक को खींचा गया। अभी इलेक्ट्रिक रोड पर शोध किए जा रहा है जो वर्ष 2018 तक चलते रहेंगे।
तीन सरकारी एजेंसियां इस परियोजना के लिया पूंजी लगा रही हैं- स्वीडिश ट्रांसपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन, स्वीडिश एनर्जी एजेंसी, विन्नोवा।

14. 24 जून, 2016 को बांग्लादेश के किस शहर को वर्ष 2016-17 के लिए सार्क देशों की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चुना
गया है?
(a) चिटागाँव (b) ढाका
(c) महास्थानगढ़ (d) राजशाही
उत्तर-(c)
संक्षिप्त विवरण-
इस स्थान पर अक्टूबर 2016 से सितंबर, 2017 तक फिल्म,साहित्य व नृत्य आदि महोत्सव आयोजित किये जाएंगे।
वर्तमान में अफगानिस्तान का बामियान शहर सार्क देशों की सांस्कृतिक राजधानी है।

15. हाल ही में पनामा नहर को विस्तृत करने के बाद कितने साल बाद फिर से खोला गया है?
(a) 7 (b) 8
(c) 9 (d) 10
उत्तर-(c)

16. यातना के शिकार लोगों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन निम्न में से किस दिन किया गया?
(a) 25 जून (b) 26 जून
(c) 27 जून (d) 28 जून
उत्तर-(b)
संक्षिप्त विवरण-
12 दिसम्बर 1997 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित 52/149 प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक वर्ष 26 जून को यातना के शिकार लोगों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जायेगा।

17. विदेशी ट्वेंटी-20 लीग में हिस्सा लेने वाली प्रथम भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी निम्न में से कौन है?
(a) हरमनप्रीत कौर (b) मिताली राज
(c) वेदा कृष्णामूर्ति (d) अनुजा पाटिल
उत्तर-(a)
संक्षिप्त विवरण-
ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के लिए सिडनी थंडर्स की टीम हरमनप्रीत के साथ इस वर्ष के लिए अनुबंध करेगी।

If you found any mistake in quiz or you are having any suggestion for us please write to Target2GK team at “target2gk@gmail.com” or http://facebook.com/target2gk/ or comment blow. Thank You :)

Read full post »

Tuesday, 28 June 2016

Current Affairs Quiz in Hindi of 27 June 2016

0 comments
Target2GK providing to you 8 Objective type Current Affairs Quiz in
Hindi of 27 June 2016.

करेंट अफेयर्स क्विज हिंदी में: 27 जून 2016

1. नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का
आयोजन निम्न में से किस दिन किया गया? (विषय- पहले सुनें)
(a) 25 जून (b) 26 जून
(c) 27 जून (d) 28 जून
उत्तर-(b)

2. निम्नलिखित में से किस टीम ने वर्ष 2016 का कोपा फुटबॉल कप जीता है?
(a) अर्जेंटीना (b) इंग्लैंड
(c) फ्रांस (d) चिली
उत्तर-(d)

3. कांग्रेस पार्टी ने निम्न में से किस महिला को पंजाब में अपना चुनाव
प्रभारी नियुक्त किया है?
(a) आशा कुमारी सिंह (b) निधि कुमारी सिंह
(c) पूजा कुमारी सिंह (d) अनीता कुमारी सिंह
उत्तर-(a)

4. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा निम्न में से किसे 'खेलो इंडिया' का
सदस्य बनाया गया है?
(a) अंजू बाबी जार्ज और पुलेला गोपीचंद
(b) विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
(c) अंजू बाबी जार्ज और विराट कोहली
(d) पुलेला गोपीचंद और सचिन तेंदुलकर
उत्तर-(a)

5. निम्न में से किस भारतीय व्यक्ति को अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट
टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया?
(a) लालचंद राजपूत (b) अनिल कुंबले
(c) युसूफ पठान (d) रवि शास्त्री
उत्तर-(a)

6. 27 जून को लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा
की है, मेसी निम्न में से किस देश की फुटबॉल टीम के कप्तान थे?
(a) अर्जेंटीना (b) इंग्लैंड
(c) अमेरिका (d) चिली
उत्तर-(a)

7. हाल ही में प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR)
ग्रुप का 35वां सदस्य बनने वाला निम्न में से कौनसा देश है?
(a) भारत (b) पाकिस्तान
(c) दक्षिणी कोरिया (d) चीन
उत्तर-(a)

8. 23-26 जून 2016 के मध्य 17वें 'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी'
(IIFA) पुरस्कारों वितरण समारोह का आयोजन
मैड्रिड, स्पेन में संपन्न हुआ।
इस वर्ष इस पुरस्कार समारोह में फिल्म बाजीराव मस्तानी ने सबसे अधिक 13
श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रमुख पुरस्कार और विजेता निम्न रहे-
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्ले-कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद
(फिल्म-बजरंगी भाईजान)
आइफा अवार्ड फॉर वूमेन ऑफ द ईयर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से अभिनेत्री श्रीदेवी को
सर्वश्रेष्ठ फिल्म-बजरंगी भाईजान (निर्देशक-कबीर खान)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-संजय लीला भंसाली (फिल्म-बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-रणवीर सिंह (फिल्म-बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-दीपिका पादुकोण (फिल्म-पीकू)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-अनिल कपूर (फिल्म-दिल धड़कने दो)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
नवोदित अभिनेता-विकी कौशल (फिल्म -मसान)
नवोदित अभिनेत्री-भूमि पेडनेकर (फिल्म-दम लगा के हईसा)
सर्वश्रेष्ठ कहानी-जूही चतुर्वेदी (फिल्म-पीकू)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक-अमाल मलिक, मंजीत सिंह, और हरमीत सिंह (मीत
ब्रदर्स), अंकित तिवारी (फिल्म-रॉय)
सर्वश्रेष्ठ गायक-अंगराग महंत (पपोन) (फिल्म-दम लगा के हईशा) गीत-मोह मोह के धागे
सर्वश्रेष्ठ गायिका-मोनाली ठाकुर (फिल्म-दम लगा के हईशा) गीत-मोह मोह के धागे

If you found any mistake in quiz or you are having any suggestion for
us please write to Target2GK team at "target2gk@gmail.com" or
http://facebook.com/target2gk/ or comment blow. Thank You :)
Read full post »

Facebook Like

About Me

Target2GK


Yashwant is a student of science. His interest in developing Site, Blog & Android App. He have well knowledge of mobility & social media. He is a part time blogger.....!!